पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सुरक्षा योजना के लिए हुई बैठक

खाद्य सुरक्षा योजना के लिए हुई बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| मंगलवारको पंचायत समिति सभागार में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एसडीएम हिम्मतसिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर एसडीएम हिम्मतसिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव पटवारी मिलकर पात्र व्यक्तियों को सूचियों का सत्यापन करें सत्यापन के बाद अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर किया जाएगा। प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानचन्द बताया कि पात्र व्यक्तियों को बीपीएल, अत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना के तहत खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि पात्रता के आधार ही इन्दिरा आवास सहित अनेक पेंशन योजनाओं में पेंशन प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान पटवारियों सचिवों की संयुक्त कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में विकास अधिकारी रमनिका कौर, सहायक अभियंता आर.डी. विजय सहित अनेक अधिकारी सभी सचिव पटवारी मौजूद थे।