पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेगा में सौ दिन रोजगार से वंचित रहे परिवारों ने भरे फॉर्म

नरेगा में सौ दिन रोजगार से वंचित रहे परिवारों ने भरे फॉर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने से वंचित रहे परिवारों से तीन दिवस के अन्दर प्रपत्र-6 में आवेदन भरकर संबंधित ग्राम सचिव रोजगार सहायक से रसीद प्राप्त करने के लिए कहा गया है। पंचायत समिति विकास अधिकारी सह कार्यक्रम अधिकारी रमनिका कोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक वितीय वर्ष में प्रत्येक जॉब कार्डधारी को नरेगा योजना में 100 दिवस का रोजगार पूर्ण होना चाहिए। इससे वंचित रहे परिवार 12 फरवरी तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम सचिवों, कनिष्ठ लिपिकों रोजगार सहायकों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है।