बैरवा समाज विवाह समिति की बैठक आज
बैरवा समाज विवाह समिति की बैठक आज
टोंक | जिलाबैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे सरपंच कालोनी सुभाष नगर में अध्यक्ष मिट्ठू दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
लोकअदालत में 38 मुकदमों का निस्तारण
निवाई | शनिवारको न्यायालय परिसर में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रा बनेरा की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन हुआ। नाजिर प्रियंका महावर ने बताया कि मेगा लोक अदालत में एनआई एक्ट एवं प्रीलिटिगेशन के 38 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जाट, एसबीबीजे बैंक के प्रबन्धक प्रदीप अरोड़ा, राहोली बैंक प्रबन्धक बीरबल मीणा, बड़ोदा बैंक के प्रबन्धक एसआर मीणा, राजू मालावत, मूलचन्द सैनी, जाकिर मणिहार एवं एडवोकेट राकेश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।
माहीहॉस्पिटल में हुआ जटिल ऑपरेशन
टोंक | माहीहॉस्पिटल में कूल्हे की हड्डी का जटिल ऑपरेशन किया। डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व सवाईमाधोपुर के सुरवाल निवासी वसीम अकरम के बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिसका परिजनों ने दो माह कोई इलाज नहीं करवाया। बाद में सवाईमाधोपुर के डाक्टरों को दिखाने पर उन्होंने कूल्हे को बदलने वाले ऑपरेशन की बात करते हुए खर्चा भी अधिक बताया। जिसके बाद परिजनों ने शहर के माही हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शाहिद से सम्पर्क कर मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस पर नई तकनीक से कूल्हे की हड्डी को काटकर फ्रेक्चर को सीधा करके ऑपरेशन किया। जिसकी लागत भी काफी कम रही। जिसके बाद मरीज की हड्डी 2 महीने बाद पूरी तरह से जुड़ गई मरीज आम आदमी की तरह चलने लगा है।
निशुल्कनाक-कान गला रोग शिविर आज
दूनी | कस्बेके महावीर निकेतन धर्मशाला में स्वर्गीय रामरतन बडग़ुर्जर की पुण्यस्मृति में आदिनाथ ईएनटी एण्ड जनरल अस्पताल जयपुर द्वारा निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। निशुल्क आपरेशन धारकों को भामाशाह कार्ड राशन कार्ड लेकर आना होगा।
स्वास्थ्यशिविर में 180 की जांच
टोडारायसिंह | ग्रामपंचायत बावड़ी में शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 500 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें से 180 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 50 रोगियों का टाेंक के लिए रेफर कार्ड बनाया गया। इस दौरान बुखार खांसी मौसमी बीमारियों से संबंधित मरीजों को निशुल्क दवा वितरण की गई।
लोकजनशक्ति पार्टी का सम्मेलन आज
टोंक | लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे गणपति मैरिज गार्डन सोरण रोड पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार ताराचंद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
परीक्षार्थियोंके लिए लगाई बसें
देवली | शनिवारको आयोजित पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सहुलियत प्रदान करने के लिए देवली से भीलवाड़ा मार्ग पर रोडवेज विभाग ने आधा दर्जन विशेष बसों का संचालन किया। रोडवेज के बीट प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले टोंक जिले के छात्रों को भीलवाड़ा जिले में परीक्षा केन्द्रों का आवंटन किया गया था। छात्रों को आवागमन में परेशानी ना हो इसके लिए टोंक जिला रोडवेज प्रशासन द्वारा आधा दर्जन बसें भीलवाड़ा मार्ग पर लगाई गई। उन्होंने बताया कि प्रात: 4 बजे से 8 बजे तक उक्त बसों का जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा मार्ग पर संचालन किया गया। तथा शाम को परीक्षा निबटने के बाद छात्रों को वापस भी लाया गया।
दांयींमुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
दूनी | जिलाकिसान कांग्रेस संगठन ने कलेक्टर के नाम दूनी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर बांध की दांयीं मुख्य नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामकिशन फौजी ने ज्ञापन में लिखा कि पानी नहीं छोड़े जाने की स्थिति में किसानों की सरसों, जौ, चना की फसलें सूखने के कगार पर हैं। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने जिला कलेक्टर के नाम दूनी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अविम्लब पानी छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि शीघ्र ही पानी नहीं छोड़ गया तो फसलें सूख जाएग। ऐसी स्थिति में किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा।
एसडीएमनेगी ने विद्यालय में करवाई सरस्वती की स्थापना
बमाेर | राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के रंगमंच पर एसडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना करवाई। मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की। छात्र छात्रों ने मां सरस्वती वंदना सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर सरपंच सुनीता बैरवा, रामसिंह गुर्जर चंदलाई प्रधानाचार्य, तहसीलदार, पटवारी, गिरधावर सहित स्कूल स्टॉफ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
महेशबने ब्लाक उपाध्यक्ष
निवाई | ब्लाककांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के ब्लाक उपाध्यक्ष पद पर महेशकुमार नकवाल को नियुक्त किया गया है। ब्लाक अध्यक्ष नरेश कुमार बैरवा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू एवं राजस्थान प्रभारी रूचि गुप्ता की अनुमति से महेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है। उपाध्यक्ष बनने पर महेन्द्र नायक, श्यामप्रकाश बैरवा, हरलाल बैरवा, रामप्रसाद परिडवाल, तनवीर कुरेशी, सब्बीर कुरेशी ने शुभकामनाएं दी है।
जुआखेलते तीन गिरफ्तार
अलीगढ़ | थानाधिकारीरमेश चंद मीना ने बताया कि अलीगढ़ निवासी कन्हैया बैरवा, अर्जुन बैरवा हेमराज बैरवा को बसस्टैंड के सामने जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1600 रुपए ताशपत्ती जब्त किए हैं।