निवाई में कल से लक्खी मेला
निवाई|श्री देवनारायणमंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय लक्की मेला 14 फरवरी को ध्वज पूजन के साथ शुरू होगा। महामंत्री सुरेश डोई ने बताया कि मेले के शुभारंभ को लेकर सुबह 11 बजे ध्वज पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाभोग एवं प्रसादी वितरण, सांय 7 बजे अतिथि सम्मान समारोह, रात 8 बजे भामाशाह सम्मान समारोह 9 से 11 बजे तक जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। भजन संध्या में मध्य रात्रि को देव दर्शन करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में टोंक जिले के गुर्जर समाज के छात्र-छात्राओं , जिन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में छात्र वर्ग में 75 प्रतिशत छात्रा वर्ग में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेले में अतिथि के रूप में सांसद सुखवीरसिंह जौनपुरिया, विधायक हीरालाल रैगर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, हेमसिंह भडाणा, पुरुषोत्तम फागणा महिला आयोग सदस्य सौम्या गुर्जर भी शिरकत करेंगे।