पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निवाई में अधिवक्ता काॅलोनी के लिए जमीन देने की मांग

निवाई में अधिवक्ता काॅलोनी के लिए जमीन देने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| अभिभाषकसंंघ के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जाट के नेतृत्व में अधिवक्ता कालोनी के रूप में भूमि अवाप्त करने एवं पटटा जारी करवाने की मांग को लेकर वकीलों ने संभागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीणा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि कस्बे में खसरा नम्बर 2917 चरागाह भूमि स्थित है। उक्त भूमि पर विगत काफी वर्षो से बार एसोसिएशन का कब्जा है। उक्त भूमि में चारो तरफ मुटाम बने हुए है और तारबंदी है। उक्त भूमि राजस्व रिकार्ड में चरागाह भूमि के रूप में दर्ज है। ज्ञापन में बताया कि हर जगह अधिवक्ता कालोनी काटी जा चुकी है। लेकिन निवाई कस्बे में अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। ज्ञापन में उक्त भूमि को अभिभाषक संघ को आंवटित करने पटटा जारी करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपने वालों में उपाध्यक्ष रणजीतसिंह, महासचिव राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, बनवारीलाल यादव, जितेन्द्र कुमार, सीताराम पंाचाल, कन्हैयालाल मीणा, सतीश शर्मा, शिवप्रसाद चौधरी, शंकरलाल चौधरी, गोपाल चौधरी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...