एक नजर...
अवैध खनन में एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर जब्त
टोंक | बनासनदी के मोलाईपुरा प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वहां से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 1 ट्रक को जब्त कर सदर थाने में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दौलत सिंह राठौड़, सहायक अभियंता खनिज मनोज शर्मा, कोतवाली एवं सदर थाना पुलिस मौजूद थी।
दोमासूमों से मारपीट, मामला दर्ज
निवाई | सुभाषकॉलोनी में बुधवार रात घर में घुसकर दो मासूमों से मारपीट करने रेल ट्रेक पर फेंकने का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया है कि बुधवार रात वह और उसका 13 वर्षीय भाई सोनू घर में थे। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र, अजय, विजय, संजय उसकी प|ी सहित 8-10 व्यक्ति आए और हम दोनों से सरियों लकड़ियों से मारपीट की। बाद में हमें रेल ट्रेक पर ले जाकर मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने फेंककर जाने से मारने का प्रयास किया। इस दौरान शोर सुनकर आए लोगों ने बचाया।