पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह

बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर में आई भीषण बाढ में तबाह लोगों की सहायता के लिए गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों ने उनियारा शहर में धन संग्रह कर 51 हजार रुपए एकत्र किए।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल, राकेश बड़ाया, मनोनीत पार्षद घासी जैन, दुर्गाशंकर पारीक, सुरेश कुमावत, विमल छाबड़ा, चंद्र प्रकाश जैन, किशन खिंची, करीम खान सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार सर्किल, ककोड़ गेट, न्यूमार्केट, सदर बाजार, कटलागेट तक दुकानों पर जाकर धन राशि एकत्र की।

निवाई|भाजपाकार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दूसरे दिन भी शहर से धनसंग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से करीब 40 हजार रुपये की राशि एकत्र की। इस दौरान शहर प्रभारी रामअवतार घाटी, पार्षद रतनदीप गुर्जर, कृषि मंडी डायरेक्टर शिवप्रकाश पारीक, सुरेश पराणा, मदनलाल वर्मा, श्याम टोडवाल, कमलेश किराड़, रामचरण विजय, मनोज पाटनी, हेमराज स्वर्णकार, पूर्व पार्षद रामपाल खंगार, सत्यनारायण जायसवाल, रमेश शर्मा, राम खांडल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

निवाई. कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह करते भाजपाई।