नाग देवता हुए प्रकट, दिए दर्शन
गांवनला में तेजाजी महाराज के मेले में लोगों ने तेजाजी महाराज के दर्शन किए नाग देवता की परिक्रमा लगाई। इस दौरान तेजाजी महाराज के घोडले ने सर्पदंश से पीड़ित कई लोगों का उपचार किया। ग्राम पंचायत खण्डवा प्रशासन के तत्वावधान में दो दिवसीय मेले में ग्रामीण महिलाओं ने खरीदारी की। मेले का शुभारंभ बुधवार रात चारभुजानाथ के मंदिर में तेजाजी महाराज के घोडले के द्वारा तेजाजी की चिराग की लौ दिखाने पर नाग देवता प्रकट हुए जिन्हें गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा करवाते हुए तेजाजी महाराज के मंदिर लाया गया। गुरुवार शाम मेले के समापन पर नगर परिक्रमा करवाते हुए नाग देवता को पुनः उनकी बम्बी में पहुंचा गया।
सोप|उपतहसीलमुख्यालय के अनवारनगर गांव में तेजाजी महाराज के स्थान पर तीन दिवसीय मेला ध्वजा रोहण के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर बाबा की बिंदौरी अनवारनगर गांव में गाजे-बाजे से निकाली गई। बुधवार रात को आयोजित जागरण में मुबारक नगर मनोहरपुरा की तेजाजी गायन पार्टियों ने अलगोजों की धुन पर बाबा के भजन पेश किए। गांवों से आए लोगों ने मेले में खरीदारी की। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
दूनी|निवारियाराजकोट गांव में तेजाजी महाराज का वार्षिक मेला गुरूवार को संपन्न हो गया। मेले में श्रद्धालुओं ने तेजाजी के दर्शन किए।
देलवाजमेला में सुनाईं धार्मिक गाथाएं
अलीगढ| खोहल्यागांव में चल रहे दो दिवसीय देलवाज मेले के तहत गुरुवार को धार्मिक गाथाएं सुनाई गई। कार्यक्रम में कुण्डिया, बरूधन, देवरी, चिताणी, कैरोद, कुंडेर, बिलोता, पाटोली, उखलाना, आसल गांव कई गांवों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले के तहत शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। जिसमें भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, टोंक सहित कई जिलों के ग्रामीण भाग लेंगे।
पदमपुराकी पदयात्रा आज होगी रवाना
टोंक| श्रीविद्या सागर युवा मंच के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 8 बजे दिगंबर जैन नसियां महावीर मार्ग से पदमपुरा की 5वीं पदयात्रा रवाना होगी। मंच प्रवक्ता नरेंद्र सर्राफ ने बताया कि निवाई चाकसू में रात्रि विश्राम कर पदयात्रा 21 सितंबर को पदमपुरा पहुंचेगी।
अलीगढ़. खोहल्यामें देलवाज मेला में धार्मिक कथाएं सुनते ग्रामीण।
सोप. कस्बेके अनवारनगर के तेजाजी मंदिर में गुरुवार को अलगोजों की धुन पर भजन प्रस्तुत करते कलाकार।
निवाई. गांवनला में आयोजित तेजाजी मेले में श्रद्