- Hindi News
- भगवान नेमीनाथ के कलशाभिषेक के साथ मेला सम्पन्न
भगवान नेमीनाथ के कलशाभिषेक के साथ मेला सम्पन्न
गांवनला में स्थित नेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन भगवान के सामूहिक कलशाभिषेक के साथ किया गया। मेले का शुभारम्भ प्रेमचन्द काला जयपुर ने झण्डारोहण से किया इसके पश्चात श्रीजी की शांतिधारा की गई मेले के दौरान श्री चौसठ रििद्-सििद्ध महामण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें पांच मंगल कलश की स्थापना कर आचार्य निमंत्रण, सकली करण, भूमि शुद्धि का कार्यक्रम किया गया पूजा में नित्य नियम पूजा, शांतिनाथ पूजा, मुनिसुव्रतनाथ पूजा एवं पाश्र्वनाथ पूजा के साथ मण्डल विधान की पूजा संगीत मंत्रोच्चारण के साथ करवाई गई।
पूजा के दौरान अजीत काला, सौभागमल सौगाणी एवं विमल पाटनी के मधुर भजनों पर विधान में बैठे इन्द्र-इन्द्राणियों ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी मेले के दौरान भगवान नेमीनाथ का सामुहिक कलशाभिषेक का आयोजन हुआ जिनेन्द्र देव की माला पहनने का सोभाग्य रतनलाल, विमलकुमार, राजेश कुमार जैन को मिला मेला संयोजक विमल जौला राकेश संघी ने बताया कि सायंकाल भगवान नेमीनाथ की 108 दीपकों से श्रद्धालुओं ने आरती की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं का वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया इस अवसर प्रेमचन्द बिलाला, महावीरप्रसाद पराणा, सुरेन्द्र टोग्या, रमेश संघी, रमेशचन्द गिन्दोडी, अशोक बिलाला, विष्णु बोहरा, शंभू कठमाणा, बाबूलाल काला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
सिरसमें राित्र जागरण
सिरस| गांवश्योसिंहपुरा में भैरूजी महाराज के रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में कलाकार बजरंगलाल, नेहनूलाल शकील ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भैरूजी की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान श्योजी जाट, रामजीलाल जाट, गोपाल जाट सहित अनेक ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे। इसी प्रकार गांव खलीलाबाद में भी ठाकुरजी के मंदिर में रात्रि जागरण हुआ। ठाकुरजी महाराज की फूलों से साज-सज्जा कर भव्य झांकी सजाई गई। भजन गायक राधेश्याम राव, रामकरण जाट लादूराम ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर ठाकुरजी को रिझाया। प्रभात वेला में भगवान की आरती उतारी गई।
निवाई, गांवनला में दो दिवसीय भगवान नेमीनाथ के कलशाभिषेक में श्रीजी का अाभिषेक करते श्रद्धालु। समारोह में उमडा जैन समुदाय। कार्यक्रम देखने के लिए िवभिन्न जगहों से लोग बड़ी संख्या में आए थे।