पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान के लिए लगेगी डाक अदालत

समस्या समाधान के लिए लगेगी डाक अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्या समाधान के लिए लगेगी डाक अदालत

टोंक | भारतीयडाक विभाग के तत्वावधान में 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे डाक अधीक्षक के कक्ष में डाक अदालत का आयोजित की जाएगी। इसमें लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। डाक अधीक्षक ने सभी उपभोक्ताओं से कहा हैं कि जिस भी किसी को डाक सेवाओं को कोई शिकायत हो और उसका का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है तो वे अपनी शिकायत का ब्यौरा 25 सितंबर तक आवश्यक रूप से दे सकते हैं।

थानेमें सुनवाई नहीं होने पर महिला ने की भूख हड़ताल

टोंक | कलेक्ट्रेटपरिसर में सोमवार की शाम एक विधवा महिला अपने भाई के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला के भूख हड़ताल पर बैठने की जानकारी एडीएम को मिलते ही उन्होंने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। निवाई तहसील के बहड़ गांव निवासी विधवा हंसा देवी सेन ने एडीएम को बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य में पड़ोसी बाधा डाल रहे, जिससे निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। महिला ने बताया कि पड़ोसी गाली-गलौज कर अपमानित कर मारपीट भी करते हैं। इसकी थाना बरोनी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला अपने भाई के साथ भूख हड़ताल पर बैठी। बाद में एडीएम के आश्वासन के बाद महिला ने भूख हड़ताल खत्म की।

कांग्रेसियोंने किया सचिन पायलट का स्वागत

टोंक | राजस्थानकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सचिन पायलट का सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने हाइवे के पास एक होटल में स्वागत किया। पायलट बारां से जयपुर जा रहे थे। इस मौके पर पायलट ने विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कार्यकर्ता की जीत बताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, कृषि मंडी चेयरमैन सुमन गुर्जर, जिला परिषद सदस्य कैलाशी मीणा, देवकरण गुर्जर, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, महामंत्री शकीलुर्रहमान, शिवजीराम मीणा, शब्बीर अहमद, पार्षद अच्छु खां, कमर गालिब, कांग्रेस प्रवक्ता यूसुफ खान यूनिवर्सल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष कमर सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष रामफूल गुर्जर, रामलाल संडीला, जर्रार अहमद, धनराज कंवर, अर्चना शर्मा, मुराद गांधी, अनुराग गौतम, दिनेश चेंडवाल, मोहनलाल गुर्जर, इरशाद खान, इम्तियाज खान, वसीम खान, संजय टिक्कीवाल, जावेद चिश्ती, नईमुद्दीन अपोलो, अजय चौरासिया, हकीकत राय सौदा, फै