पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों की गिरफ्त्तारी नहीं होने से रोष

आरोपियों की गिरफ्त्तारी नहीं होने से रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों की गिरफ्त्तारी नहीं होने से रोष

निवाई| गुर्जरसमाज के बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर गुर्जर छात्र संघ के तहसील अध्यक्ष सवाईभोज गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि 17 सितम्बर की रात को समाज के दो नाबालिग बच्चों सोनू सुरेन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर के साथ घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने दोनों मासूम बच्चों को रेल्वे ट्रेक पर डालने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को धारा 151 में गिरप्तार कर छोड दिया जबकि मुल्जिमों पर जान लेवा हमला की धारा लगाई जानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित कार्यवाही करने आरोपियों को गिरप्तार कर कडी सजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सूरजकरण रग्गल, आशाराम डोई, देवनारायण ,नाथूलाल, आशाराम खटाणा, प्यारसिंह, गिरिराज बोकण, करण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, शिवदयाल गुर्जर, दयाराम गुर्जर, महेन्द्र, बनराज, श्योपाल, धर्मराज राजेश सहित अनेक लोग शामिल थे।

1629सदस्य जुड़े भामाशाह योजना से

पीपलू|डारडातुर्की मेंचल रहे भामाशाह शिविर में सोमवार को 92 परिवारों का भामाशाह नामांकन कर 253 सदस्यों को जोड़ा गया। उपखण्ड अधिकारी भगवान स्वरूप शर्माने बताया कि शिविर में आधार नामांकन 51, विशेष योग्यजन सर्वे 2, बैंक खाता खोलने के 30 सहित 38 का पेंशन सत्यापन किया गया। शिविर में 19 सितम्बर से अब तक 48 1 परिवारों का भामाशाह नामांकन कर 16 29 सदस्यों को जोड़े जाने सहित 428 के आधार नामांकन हो चुके है। शिविर में सरपंच अब्दुल करीम, सचिव महावीरप्रसाद, कार्यवाहक तहसीलदार ज्ञानचंद जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

स्काउटका अभिनव प्रशिक्षण शिविर आज

टोडारायसिंह|राजस्थान राज्यभारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की ओर से 23 24 सितंबर को स्काउट, गाइडर, कब मास्टर का अभिनव प्रशिक्षण शिवर एवं साधारण सभा का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में किया जाएगा। सचिव बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में टोडारायसिंह तहसील क्षेत्र के प्राथमिक िवद्यालय, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट मास्टर एवं संस्था प्रधान भाग लेकर नए नियमों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

पीपलूमें यूरिया की क