वनस्थली विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव कल
निवाई | वनस्थलीविद्यापीठ का विशेष वार्षिकोत्सव मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निषंक‘ होंगे। मुख्य अतिथि का सुबह 8:15 बजे पारंपरिक स्वागत विद्यापीठ परिवार की अध्यक्षा प्रो. चित्रा पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री, कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री, सह-कुलपति प्रो. ईना शास्त्री, कोषाध्यक्ष प्रो. सुधा शास्त्री, वरिष्ठ शिक्षक, कार्यकर्त्ता एवं छात्राएं करेंगे।
सुबह 8:45 बजे मुख्य अतिथि लक्ष्मीबाई मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और वनस्थली सेवादल की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सेरेमोनियल परेड का अवलोकन करेंगे। उसके बाद वीरबाला मैदान में घुड़सवारी, शूटिंग रेंज में शूटिंग एवं मारुत मैदान में फ्लाइंग क्लब की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। वार्षिकोत्सव समारोह का मुख्य कार्यक्रम प्रज्ञा मंदिर के पास पांडाल में दोपहर 12 बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता विद्यापीठ की अध्यक्ष प्रो. चित्रा पुरोहित करेंगी।