- Hindi News
- टोंक | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी पर निकाले
टोंक | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी पर निकाले
टोंक | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी पर निकाले जाने वाले पथ संचलन के लिए अभ्यास किया गया। आरएसएस के नगर कार्यवाह गोविंद सोनी ने बताया कि सुबह 6:30 से 8 बजे तक अंबेडकर स्टेडियम में नगर एकत्रीकरण रहा, जिसमें अंबेडकर स्टेडियम से स्वयंसेवकों ने कंकाली माता मंदिर से बंबोर गेट तक संचलन किया गया। इस अभ्यास में 300 स्वयंसेवकों ने अभ्यास किया।
शहनवाजका स्कूली कुश्ती में दूसरा स्थान
टोंक | शिक्षाविभाग की 59वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के शहनवाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। झुंझुनूं में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलो वर्ग के फाइनल में राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र शहनवाज ने रजत पदक प्राप्त किया। विजेता छात्र का मंगलवार को सुनील, खालिक खान, अच्छे खां, अब्दुरी रशीद कुरैशी, मोहम्मद शकील, कासम बाबा, साजिद खान, साबिर भाई, नासिरद भाई, गफूर शेरा, साजिद, सरफराज केसरी, अजीज कुरैशी आदि ने मालाएं पहनाकर सम्मान किया।
प्रबोधकसंघ की बैठक आयोजित
टोंक | अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ की बैठक अध्यक्ष हीरालाल जाट की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह बाल छात्रावास हाउसिंग बोर्ड में हुई, जिसमें 26 27 सितंबर को टोडारायसिंह में होने वाले शैक्षिक सम्मेलन के लिए चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
स्काउटशिविर कल से
उनियारा | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ उनियारा का वार्षिक अधिवेशन 23 सितंबर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा नगरफोर्ट में होगा। रामस्वरूप सांखला ने बताया कि विद्यालय का बकाया कोटामनी एवं चालू सत्र की कोटामनी लाना आवश्यक है।
रामसागरबैरवा नेहरू नवयुवक मंडल के अध्यक्ष
दूनी | धुआंखुर्दगांव में रविवार को नेहरू नव युवक मंडल की वार्षिक बैठक वार्डपंच गंगा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से रामसागर बैरवा को अध्यक्ष, हनुमान उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सचिव, धनराज उपसचिव, नरेश कुमार क्रीड़ा सचिव, अंशु कुमार शिक्षा एवं समाज सेवा सचिव, विनोद राज संरक्षक, राजेश कुमार, सूरजमल, शिवराज को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
छात्रोंसे मारपीट की निंदा