पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने कृषि अधिकारी को पीटा

किसानों ने कृषि अधिकारी को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे दिन भी लगी रही लंबी कतार

लोगों के डर से चौकी में बंद रहे कर्मचारी पुलिसकर्मी

पुलिस पहुंचने के बावजूद डांगरथल में वितरण नहीं

नासिरदामें बुधवार सुबह खाद लेने आए किसानों ने अपनी बारी के लिए आपस में धक्का-मुक्की करते हुए सहायक कृषि अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा से भी मारपीट कर दी। जिसे वहीं पर मौजूद अन्य किसानों बीच-बचाव कर छुड़ाया। सुबह कस्बे के एक निजी खाद-बीज विक्रेता के यहां 500 बैग यूरिया के आए। जिसकी जानकारी मिलते ही रतनपुरा, माताजी के थांवला, दलवासा से बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। खाद का वितरण पुलिस चौकी पर किया जाने लगा। सहायक कृषि अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने महिला किसानों के नाम की सूची बनाना शुरू की। जिसमें कई महिलाएं अपना नाम एक से अधिक बार लिखवाने लगीं। इस बात को लेकर वहां लाइन में खड़े किसान उत्तेजित होकर एक साथ चौकी के मुख्य दरवाजे से अंदर जाकर सहायक कृषि अधिकारी से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी, जिससे माहौल बिगड़ गया। उसके बाद हालात को देखते हुए खाद का वितरण नहीं करने का फैसला लिया गया। डाबरकलां रामथला में यूरिया खाद की गाड़ी आते ही किसानों की लंबी कतार लग गई। ग्राम सेवक महेंद्र कुमार गर्ग ने पर्ची देकर यूरिया बंटवाया।

बनेठा| यूरियाखाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को घंटों इंतजार करने के बाद भी केवल दो कट्टे ही खाद के मिल रहे हैं। बुधवार को मिश्र खाद बीज भंडार की दुकान पर यूरिया खाद के 1560 कट्टे पहुंचे। खाद की दुकान पर बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके कारण थाना में ककोड़ सहायक कृषि अधिकारी धनपाल मीणा, बनेठा कृषि पर्यवेक्षक मुरलीधर सैनी, रूपपुरा कृषि पर्यवेक्षक बुद्धिप्रकाश चौधरी ने किसानों को जमीन की नकल से दो-दो कट्टे खाद के वितरित किए।

टोडारायसिंह | खादके लिए बुधवार को भी मारामारी रही। कृषि मंडी में चार गाड़ी यूरिया खाद की जैसे ही आई तो किसानों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा को भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर शाम तक कृषि विभाग के कर्मचारी 1880 कट्टे यूरिया खाद के वितरण करवा सके। सहायक कृषि अधिकारी हरिसहाय शर्मा रेवन्यू विभाग के नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा, श्रवण लाल गुर्जर, गिरदावर हंसराज जाट की देखरेख में खाद वितरण शुरू किया गया। किसान अल सु