पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवाई | बरोनीपुलिस खनिज विभाग ने सोहेला जेबाडिया में अवैध

निवाई | बरोनीपुलिस खनिज विभाग ने सोहेला जेबाडिया में अवैध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | बरोनीपुलिस खनिज विभाग ने सोहेला जेबाडिया में अवैध बजरी खनन करते दो पोकलैंड मशीन दो जेसीबी मशीन तथा अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रक तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बरोनी थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बनास नदी में अवैध बजरी खनन की रोकथाम बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस वृत्ताधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। टीम में थाना अधिकारी बृजमोहन कविया, एसआई भगवान सिंह, हेडकांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल रमेश, टीकम, नंदकिशोर, राजेंद्र रूपसिंह शामिल हैं। बुधवार को टीम खनिज विभाग के फोरमेन सोमाराम मीणा, खनिज रक्षक कन्हैयालाल वर्मा, नाकेदार रामप्रसाद के साथ गांव सोहेला जेबाडिया में बनास नदी के तन में पहुंची, जहां पर अवैध बजरी खनन करते दो पोकलैंड मशीन दो जेसीबी मशीन तथा अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रक तीन ट्रैक्टर जब्त किए। उन्होंने बताया कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ टीम लगातार कार्रवाई करेगी।

अवैध बजरी खनन करते दो पोकलैंड दो जेसीबी जब्त