पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ

सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमूंडिया में बुधवार को सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। आर्य वीर दल गैरोद मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रताप फेरी गांव में स्थित योग साधना वेद आश्रम से रवाना हुई। गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई फेरी यज्ञ स्थल पर पहुंची।

यज्ञ में गुरुकुल कालवा जीन्द हरियाणा से आए धर्म देवजी महाराज ऋषि उद्यान अजमेर से आए आचार्य सोमदेव जी महाराज की देखरेख में अतिरिक्त जिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां दी। धर्मदेव महाराज ने बताया कि गुरुवार को मथुरा से बहन सविता आर्या यज्ञ में शरीक होगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ का समापन 14 दिसम्बर को होगा। प्रतिदिन सुबह आसन प्राणायाम, यज्ञ, प्रार्थना आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन होगा।

पीपलू|ग्रामबगड़ी में सीताराम मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद््भागवत कथा एवं गौरक्षा महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के तहत बुधवार को भागवताचार्य सच्चिदानंद बाल प्रभू वृंदावन ने कहा कि जिस भारत में गौ को माता मानकर पूजा जाता है, वो देश ही विश्व का सबसे बड़ा गौ मांस उत्पादक देश बन गया है। गौ हत्या जैसा जघन्य कार्य राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा कलंक है। कथा दौरान महिलाओं ने भक्ति भजनों पर नृत्य किया।

नासिरदा. रैगरसमाज द्वारा सत्संग में भजन गाते कलाकार।