पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंक |राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना में दस दिवसीय बालिका

टोंक |राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना में दस दिवसीय बालिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक |राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना में दस दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या मीना लसारिया ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा तथा हर चुनौतियों से मुकाबला करने की क्षमता का विकास होगा। प्रशिक्षक नोमाना अख्तर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो, खर्राटा, लंबी दौड़ एवं फाइट के गुर सिखाए गए।

निवाई| बुधवारको राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्या मंजू मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षक प्रेम चौधरी एवं संतोष आर्य के निर्देश में 120 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए अपर, मिडिल, लोवर पंच, सूर्य नमस्कार, रोलिंग, प्राणाया, जूडो कराटे, लंबी दौड़ एवं फाइट का प्रशिक्षण दिया गया।

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर