पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका दंपती ने सिरस गांव का भ्रमण किया

अमेरिका दंपती ने सिरस गांव का भ्रमण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| गांवसिरस में अमेरिका से आए चिकित्सक दंपती ने गांव का भ्रमण किया और गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जानकारी ली। चिकित्सक दंपती ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई 108 एंबुलेंस के बारे में जानकारी पाकर प्रभावित हुए। शिवप्रतापसिंह ने बताया कि अमेरिका से आए सर्जन डॉ. समर ने अपने प|ी के साथ गांव में घुड़ सवारी का लुत्फ उठाया और ऊंटगाड़ी की सवारी भी की। उन्होंने बताया कि चिकित्सक दंपती राजस्थान के भ्रमण पर आए हुए है।