- Hindi News
- ‘मेरे सिर पे रख दो बाबा अपने दोनों हाथ...’
‘मेरे सिर पे रख दो बाबा अपने दोनों हाथ...’
दिगम्बरजैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन नेमीनाथ अतिशय क्षेत्र गांव नला में वार्षिक उत्सव की पूर्व संध्या पर जैन भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या का शुभारम्भ विमल जौंला, राकेश संघी एवं शिखरचन्द काला ने भगवान नेमीनाथ के समक्ष दीप-प्रज्जवलित कर किया।
इसके पश्चात भजनों की सरिता में गायक कलाकार सोभागमल सौगाणी ने ... दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में.. गायक अजीत काला ने मन वीणा के मधुर स्वरों में .. गायक विमल जौंला ने मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ.. विमल सौगाणी ने मधुबन वाले मुक्ति दिला .. सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान पदमचन्द जैन, विमल जैन, सीमा भाणजा, रेणु जैन, सरोज लाखनपुर ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्वालुओं ने भगवान नेमीनाथ की गाजे-बाजे के साथ महाआरतीउतार कर नमोकार महामंत्र के जाप किए। भजन संध्या के अन्तर्गत प्रश्नमंच के आयोजन के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।