35 हजार का बिजली बिल देख उड़े होश
35 हजार का बिजली बिल देख उड़े होश
पीपलू | पीपलूनिवासी एक बिजली उपभोक्ता के 35 हजार रुपए की राशि का बिल देखकर होश उड़ गए। उसे 6,105 यूनिट उपभोग किए जाने पर 35 हजार 26 रुपए का बिल मिला है। उपभोक्ता प्रकाश पुत्र मदन माली के घरेलू कनेक्शन है तथा घर में दो पंखे, दो सीएफएल उपयोग में ली जाती है। उसने बताया कि अब तक मार्च 2014 में 111, जनवरी 2014 में 30, नवंबर 2013 में 75 तथा सितंबर 2013 में 44 यूनिट बिजली उपभोग किए जाने के बिल मिले हैं। इस बार विभाग ने उसे 6,105 यूनिट का बिल भिजवा दिया। बिल में संशोधन के लिए वह बिजली निगम के चक्कर काट रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही। बिजली उपभोक्ता घासी पुत्र बृजमोहन विजयवर्गीय ने भी अधिक राशि के बिल मिलने की शिकायत की है। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता संदीप ने बताया कि मीटर रीडिंग की जांच कर बिल में संशोधन करवाकर उपभोक्ता को राहत दी जाएगी।
नगर-दूनी-देवलीके लिए नई बस शुरू
उनियारा | कस्बेसहित क्षेत्र के लोगों की मांग पर राज्य सरकार ने उनियारा से नगर-दूनी-देवली बस सेवा शुरू की है। बुकिंग प्रभारी स्वरूपनारायण गंगवारिया ने बताया कि टोंक आगार की यह बस उनियारा से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी। नगरफोर्ट सुबह 9 बजे तथा देवली सुबह 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में देवली से दोपहर 1 बजे रवाना होकर घाड़-दूनी होते हुए 2:45 बजे नगरफोर्ट तथा 3:30 बजे उनियारा पहुंचेगी।
ढीलेतारों को खिंचवाने की मांग
निवाई | गांवरजवास में बिजली लाइन के ढीले पड़े तारों को खिंचवाने की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य हनुमान गुर्जर ने बिजली निगम के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर तार झूलने की शिकायत की है तथा उन्हें कसवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव रजवास से बगड़ी रोड पर दिनभर बजरी के ट्रक गुजरते हैं। तार नीचे होने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
दुष्कर्मके आरोपी को जेल
दूनी | भरनीगांव में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया। एएसआई शिवजीराम सैन ने बताया कि घाड़ थाना क्षेत्र के भरनी गांव निवासी एक स्कूली छात्रा से वहीं के कृष्ण मीणा प्रधान मीणा ने गैंगरेप किया। पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दूसरा आरोपी प्रधान मीणा अभी फरार है।
रवींद्रउद्यान में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
टोंक | राज