एकीकृत विद्यालय का संचालन यथावत रहे
निवाई |अभिभावकों नेजिला कलेक्टर टीना कुमार को ज्ञापन सौंपकर एकीकृत विद्यालय को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में यथावत संचालित करवाने की मांग की। अभिभावक एडवोकेट किशनलाल सैनी, प्रहलाद रैगर, कमला देवी, सोना देवी, गुलाब नबी आजाद, शकीर मंसूरी, राजू खंगार सहित अनेक अभिभावकों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी जमात राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श को मर्ज कर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में चलाने के आदेश दिए थे। मर्ज हुए विद्यालयों को पुनः पुराने विद्यालय में स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अभिभावकों में रोष है। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों विद्यालयों को यथावत रखने की मांग की।