सर्दी से किसान की मौत
कस्बेके एक किसान की फसल सिंचाई के दौरान ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि माली मोहल्ला निवासी शिवराज (35) पुत्र दुर्गालाल माली बुधवार रात अपने खेत पर सरसों की फसल की सिंचाई कर रहा था। ठंड की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी के कारण ठंडक बढ़ गई। लोग घरों में दुबके रहे। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
शीतलहरचली, हल्की बारिश
टोंक | मौसममें आए बदलाव के कारण कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट गई। शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवा चलने से लोग सुबह देर तक घरों में दुबके नजर आए। दोपहर 12 बजे भी धूप नहीं खिली। दोपहर और शाम को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बंमोर एवं उसके आसपास हुई बारिश के बाद शीतलहर में तेजी गई। घरों एवं दफ्तरों में हीटर जलाकर जहां लोग सर्दी से राहत महसूस करते नजर आए। शाम को जल्दी ही बाजार भी बंद हो गए। सर्दी में तल्खी के कारण दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ रही। सुबह स्कूल जाते समय बच्चे ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही कई जगह अलावा जलाकर लोग सर्दी से राहत पाने की जुगत करते नजर आए।
निवाई| शरदऋतु के दो माह बीत जाने के बाद पौष की शुरुआत में सर्दी ने लोगों को ठिठुरन का अहसास करवा दिया। दो दिनों से सर्दी में बढ़ोतरी होने लगी थी। शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं के चलने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। कई जगह लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव भी जलाए। शाम को ठंड और बढ़ गई जिससे समय से पूर्व ही लोग अपने घरों में जा दुबके। बाजार में चहल-पहल वाले इलाके भी सुनसान हो गए।
अलीगढ| तहसीलमुख्यालय सहित क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव के कारण सर्दी बढऩे से लोग दिनभर जगह-जगह अलाव जलाकर तपते नजर आए। ठिठुरन बढऩे सर्द हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया।