पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतराज के बाद होंगे मीणा समाज के चुनाव

पंचायतराज के बाद होंगे मीणा समाज के चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीणासमाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की शुक्रवार को टोंक में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायतीराज चुनाव के बाद टोंक जिला मीणा समाज के संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में टोंक जिला मीणा समाज अध्यक्ष कैलाश मीणा ने बताया कि आगामी माह में पंचायतराज के चुनाव होंगे। जिसमें जिले के समाज के प्रतिनिधि पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, प्रमुख आदि के पदों पर निर्वाचित होंगे। जिससे कि पांच वर्षों के लिए चुनकर आने वाले समाज के प्रतिनिधि भी इस चुनाव में ग्राम स्तर से जिला स्तर तक शामिल हो सकेंगे।

जिले में ब्लाक वार आम सूचना के जरिए समाज की बैठक बुलाकर जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव करावए जाएंगे। बैठक में टोंक जिला मीणा समाज विकास समिति जिलाध्यक्ष परशुराम मीणा, जिला महासचिव शिवजीराम मीणा, टोंक मीणा समाज जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा, अखिल भारतीय मीणा संघ जिलाध्यक्ष रामचंद्र मीणा, निवाई पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर लाल मीणा, नारायण मीणा, मीणा-मीना जनजाति आरक्षण मंच जिलाध्यक्ष नरेश मीणा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके लिए जल्द तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी।