पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवाई | राजकीयसामुदायिक चिकित्सालय के सभागार में शुक्रवार शाम विधायक

निवाई | राजकीयसामुदायिक चिकित्सालय के सभागार में शुक्रवार शाम विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | राजकीयसामुदायिक चिकित्सालय के सभागार में शुक्रवार शाम विधायक हीरालाल रैगर की अध्यक्षता में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक हुई। विधायक हीरालाल रैगर ने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छ भारत मिशन के तहत संपूर्ण क्षेत्र की पूरी सफाई रखने के निर्देश दिए। सदस्य मनोज पाटनी ने अस्पताल के बाहर से गुजर रहे नाले की सफाई करवाने के लिए कहा। बैठक में लाइफ लाइन प्रभारी डॉ. बालिस्टर सिंह को बनाया गया। क्रय समिति में डॉ. पी.एन. बैरवा, के.के. विजय दीपक शर्मा को शामिल किया गया। बैठक में इन्वर्टर के लिए एक बैट्री कुर्सियां क्रय करने का निर्णय लिया गया। भर्ती टिकिट शुल्क 20 रुपए से बढ़ाकर कर 30 रुपए करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल के मुख्य द्वार पर काउकैचर लगाने अस्पताल परिसर में सीसी रोड बनवाने का प्रस्ताव नगरपालिका में भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में एमआरएस सदस्य रिंकू झांझरी, राजेश चौधरी, सुरेन्द्र मोहन जाटव सहित चिकित्सक मौजूद थे।

मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा