शिवजीराम यादव बने तहसील अध्यक्ष
पीपलू | पीपलूक्षेत्र के अहीर समाज बंधुओं की बैठक जिलाध्यक्ष बनवारीलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अहीर (यादव) महासभा तहसील पीपलू की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। बैठक में निवाई अध्यक्ष भंवर यादव, राधाकिशन यादव, बिशनलाल, प्रहलाद पटेल आदि ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्ष पद पर शिवजीराम यादव, कैलाश कुरेड़ा उपाध्यक्ष, जगन्नाथ महामंत्री, कालूराम कोषाध्यक्ष, सुवालाल संगठन मंत्री, राधाकिशन मंत्री तथा महासभा सक्रिय प्रतिनिधि के रूप में रामरतन, रतनलाल, प्रहलाद, हरिनारायण, रामेश्वर ठाठा, राधाकिशन ठाठा, रामलाल, बनवारी, बद्री, कैलाश, शंकर धाभाई, बद्री, प्रहलाद हनीफगंज, बद्री, किशनलाल, कैलाश कुरेडा, सत्यनारायण, राजेंद्र जंवाली, गोपाल, रामनारायण, प्रभू रसूलपुरा, प्रभू, किशन, गोपाल को मनोनीत किया गया।
वस्त्रव्यापार संघ के चुनाव 28 को
टोंक | श्रीव्यापार महासंघ कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को श्रीराम सेवा सदन में हुई, जिसमें 28 दिसंबर को श्री वस्त्र व्यापार संघ के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गोविंद गर्ग ने की। इस मौके पर चुनाव अधिकारी माधवदास बालाजनी, अमरचंद बम, उत्तम चंद छामुनिया, संदीप सक्सेना आदि मौजूद थे।
पीपलू . अहीरमहासभा तहसील पीपलू के मनोनीत पदाधिकारी।