पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस बोलेरो में भिड़ंत, एक की मौत

रोडवेज बस बोलेरो में भिड़ंत, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारकी सुबह बाइपास तिराहे पर रोडवेज बस बोलेरो कार में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक जने की मौत हो गई आठ जने घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने दो घायलों को जयपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गांव बघेली बिरचीपुर राजगढ़ एमपी निवासी रामनारायण पुत्र माधोलाल सोधिया, मनोहर पुत्र मोहनलाल, मुकेश पुत्र अमरसिंह, प्रतापसिंह पुत्र कंवरपाल, बालू पुत्र भंवरलाल, मनोहर पुत्र लाला, तरवर पुत्र कानजी, जगदीश पुत्र लक्ष्मीनारायण शिवसिंह बोलेरो कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शनों के लिए जा रहे थे। इसी दौरान झालावाड़ आगार की रोडवेज बस जयपुर की ओर से रही थी। ज्यों ही बस बाइपास से शहर की ओर घूमी तो बोलेरो कार से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान शिवसिंह पुत्र नारायणसिंह ने दम तोड़ दिया और गंभीर घायल रामनारायण मनोहर को जयपुर रेफर कर दिया।

निवाई. गांवगुन्सी के समीप बस बोलेरो कार में भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।