पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान पार्श्वनाथ कलशाभिषेक

भगवान पार्श्वनाथ कलशाभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगम्बरजैन समाज के तत्वावधान में कृषि मंडी के प्रांगण में सामूहिक कलशाभिषेक का कार्यक्रम जैन आर्यिका गरिमामति गंभीरमति तथा नय सागर महाराज के सानिध्य में किया गया। सामूहिक कलशाभिषेक कार्यक्रम के तहत श्रीजी की पूजा अर्चना कर पाण्डूशिला पर विराजमान भगवान शांतिनाथ का श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष के साथ कलाशाभिषेेक किया। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की प्रतिभाओं सोभागमल सोगाणी, विमल जौंला विमल सोगाणी का कमेटी द्वारा शॉल ओढाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार श्री दिगम्बर जैन मंदिर शिवाजी कालोनी में भगवान पार्श्वनाथ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत जैन भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष हेमराज चवरिया पारस चैनपुरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया इसके पश्चात गायक कलाकार अजीत काला, विमल जौला सोभागमल सोगाणी ने आदिनाथ नमस्कार, महावीर नमस्कार..., ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर गोपाल कठमाणा, महावीर बडागांव, राजेन्द्र जैन, प्रेमचन्द जैन, राकेश संघी, विमल मुंशी, आतम जैन कमल जैन, नरेश हतोना सहित अनेक लोग मौजूद थे।

निवाई.कृषि मंडीमें पाडूशिला पर विराजमान भगवान शांतिनाथ के कलशाभिषेक समारोह में उपस्थित जैन श्रद्धालु।