पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवाई में पेयजल संकट, महिलाओं का प्रदर्शन

निवाई में पेयजल संकट, महिलाओं का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीकालोनी में एक पखवाडा से भी अधिक समय से चल रहे पेयजल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया अधिकारियों का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई।

कालोनीवासी उषा कुमावत, भंवरीदेवी, गीता, हीरा, गुडडी, शारदा, नोरती, सरस्वती, संतोष माली, सुनिता चतुर्वेदी, सुनिता सैनी, विमला शर्मा, दामोदर चतुर्वेदी, गणेश माली, सत्यानारायण शर्मा सहित कालोनीवासियों ने बताया कि शिवाजी कालोनी की गली नं. 5 6 में पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड रही है। उन्होंने बताया कि करीब 8 दिन पूर्व जलदाय विभाग द्वारा पेयजल लाईन में वॉल्व लगाया गया था तब से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पूर्व में लाईन में प्लेट लगी हुई थी जिसे हटाकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्लेट को हटाकर वॉल्व लगाया गया है। जबकि लाईन में लगी हुई प्लेट से सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी मिल रहा था। मौके पर मौजूद एक्सईएन को महिलाओं ने बताया कि पेयजल संकट से निवारण के लिए पूर्व में एसडीएम विभाग के सहायक अभियंता को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता शहर प्रभारी रामअवतार शर्मा भी जलदाय पहुंच गए। उन्होंने समझाईश कर मामला शांत करवाया। समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों से बात की। इस पर एक्सईएन ने दो दिन में व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणोंने सौंपा ज्ञापन

गांवदतवास में पानी की टूटी पाईप लाईन को जुडवाने की मांग को लेकर एसडीएम संजय माथुर को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि गांव दतवास में गत दिनों नदी में तेज बहाव आने से पेयजल पाईप लाईन बह गई थी। जिससे गांव में पेयजल संकट व्याप्त हो गया। करीब 2 माह बीत जाने के बाद भी पाईप लाईन नहीं डाली गई है जिससे समस्या बनी हुई है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने पेयजल लाईन को पुलिया के उपर से डलवाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालों में सावरिया सोनी, राजेन्द्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, बबलू शर्मा, बबलेश जायसवाल, सुभाष, अशोक बैरवा विजयलाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

निवाई. जलदायविभाग में अफसरों का घेराव करती शिवाजी कालोनी की महिलाएं।