पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट जोजफ कॉलेज में इंजीनियर डे मनाया

सेंट जोजफ कॉलेज में इंजीनियर डे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट जोजफ कॉलेज में इंजीनियर डे मनाया

टोंक | सेंटजोजफ कॉलेज फॉर टेक्निकल एजूकेशन एवं सेंट जोजफ आईटीआई में इंजीनियर डे मनाया गया। इस मौके पर संस्था निदेशक गोवर्धन हिरोनी ने कहा कि नाम कमाने के लिए कठिन परिश्रम करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें। कार्यक्रम में प्राचार्य रिजवान अहमद, व्याख्याता अबीर सिद्दीकी, अंकित जैन, लड्डू लाल मीणा, ज्ञानचंद वर्मा, अरविंद जांगिड़ ने विचार प्रकट किए।

डिप्लोमाके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत

देवली | आर्यनमुकुल पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक रमेश मुकुल एवं स्थानीय राउमावि के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के महत्व एवं कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। महाविद्यालय निदेशक ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को आर्यन मुकुल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रबन्धक निदेशक देवलाल प्रजापत एवं प्राचार्य गौरव गोयल तथा राजेश पायलट कॉलेज प्राचार्य आर.सी.मलिन्दा एवं देवकन्या बी.एड. कॉलेज प्राचार्य पी.सी.ठागरिया ने भी सं‍बोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज कुमार मालव ने किया।

छात्रासे सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

दूनी | घाड़थाना में भरनी गांव की स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया कि भरनी निवासी कृष्ण कुमार मीणा प्रधान मीणा 24 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री को ले गए तथा दुष्कर्म किया।

कलेक्टरएसडीएम ने किया जेल का निरीक्षण

टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार एसडीएम कमलसिंह यादव ने मंगलवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उप कारापाल निरंजन शर्मा को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। कलेक्टर ने प्रत्येक बैरक का निरीक्षण कर कैदियों से जेल में असुविधाओं की जानकारी ली। महिला कैदियों की बैरक का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई देखी। कैदियों की जेबों आदि की जांच की लेकिन किसी भी कैदी के पास कोई सामग्री आदि नहीं मिली।

स्कूलसे कम्प्यूटर चुराने का प्रयास

निवाई | गांवचैनपुरा के राजकीय माध्