पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कॉलेज में मारपीट के विरोध में प्रदर्शन

निजी कॉलेज में मारपीट के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीवीपीने मंगलवार को पचकुइया दरवाजे के पास अंबेडकर कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में रोष जताते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार को इस मामले को लेकर गांधी पार्क में एकत्र हुए तथा जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

एबीवीपी के कार्यकर्ता आदि को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाहर रोक दिया। वहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। बाद में एबीवीपी एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर कॉलेज में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया। साथ ही गिरफ्तारी शीघ्र करने की मांग पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद मनीष तोषनीवाल, दुर्गेश गुप्ता, तरुण टिक्कीवाल, लोकेश, सोनू राजोरा, अमित, पंकज पहाड़िया आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर एएसपी विनीत बंसल, उनियारा डीएसपी सहदेव कविया, निवाई सुनील कुमार, शहर कोतवाल शीशराम मीणा, पुरानी टोंक थाना प्रभारी छोटीलाल सहित आरएसी का जाप्ता मौजूद था। एएसपी विनीत बंसल ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा दोनों पक्षों की ओर से ज्ञापन देकर अपनी बात से प्रशासन को अवगत कराया गया है। आईजी अमृत कलश अजमेर ने भी स्थिति की जानकारी लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

टोंक. रैगिंगके विरोध में ज्ञापन देते दूसरे पक्ष के लोग।

टोंक . निजीकॉलेज में मारपीट के मामले में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र।