पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह

भाजपाइयों ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ आपदा से निपटने के लिए भाजपाइयों ने धन संग्रह किया। इसके लिए चार टोलियां बनाई गईं। प्रथम टोली में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में नगर परिषद के पूर्व सभापति गणेश माहुर, जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, शहर महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, हेमंत लांबा, खेमराज दाधीच, भाजपा आईटी सेल जिला सह-संयोजक विनोद जैन, पीडी आजाद, अशफाक कलंदर आदि पदाधिकारियों कार्यकर्ता ने घंटाघर क्षेत्र में धन एकत्र किया।

दूसरी टोली में शामिल मनोज शर्मा, गणपत पहाड़िया, दाऊदयाल शर्मा, तौसिफ खान आदि कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से पुरानी टोंक में, तीसरी टोली में शामिल महेंद्र सिरोठा के नेतृत्व में आमीर फारूखी, गणपत पार्षद, राजीव पार्षद, कजोड़ बैरवा पार्षद, लोकेश शर्मा, पारस आदि कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से छावनी हाउसिंग बोर्ड तक तथा चौथी टोली में शामिल राजेश शर्मा पार्षद के नेतृत्व में राजेंद्र मुमियां, रविंद्र गुप्ता, अभिषेक पाटनी, आशीष बंसल, अमित छामुनियां, नीरज गौतम आदि कार्यकर्ताओं ने बड़े कुएं से रोडवेज डिपो क्षेत्र में दुकानदारों से धन संग्रह किया।

देवली|भाजपापूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल की अगुवाई में शिखरचंद जैन, बाबूलाल दीपक, शहर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, पार्षद नवीन ग्वाला, भागचंद जैन, लोकेश लक्षकार, युवामोर्चा अध्यक्ष रूपम जिंदल समेत कई कार्यकर्ता प्रतिष्ठानों पर गए। कई व्यापारियों ने सहायता राशि भेंट की। इस दौरान विवेकानंद वैष्णव,राजीव गोयल गोविंद साहू सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

टोडारायसिंह|भाजपाशहर अध्यक्ष संतकुमार जैन की अगुआई में बुधवार को कस्बे के माणक चौक बाजार से जयपुर चुंगी नाके तक दुकानदारों से कार्यकर्ताओं ने धन राशि एकत्र की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विद्याधर शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पार्षद अर्जुनलाल रैगर, पूर्व पालिका अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, महामंत्री राधेश्याम कुमावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, असरफ टेलर, सुनील भारत, भाजयुमो शहर अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, महामंत्री अशोक आरेडिया, विजय गौतम, आशीष विजयवर्गीय, सुनील ओसवाल, विष्णु स्वामी आदि मौजूद थे।

निवाई|भाजपाकार्यकर्ताओंने अहिंसा सर्किल से कृषि मंडी तक दुकानदारों से करीब 25 हजार की राशि एकत्र की। इस दौरान शहर प्रभारी रामअवतार घाटी, पार्षद रतनदीप गुर्जर, कृषि मंडी डायरेक्टर शिवप्