पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुन्सी| गांवगुन्सी

गुन्सी| गांवगुन्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांबाहरिसिंह| ग्रामबाघपुरा की नवनिर्मित डामरीकरण सड़क का बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन एईएन ने औचक निरीक्षण किया। सड़क का कार्य देखकर अधिकारियों ने उचित निर्देश दिए।

कच्चामकान ढहा, खाने का सामान दबा

लांबाहरिसिंह| ग्रामपंचायत झाड़ली के ग्राम लाम्या जुनार्दार की बैरवान ढाणी निवासी मंजी पुत्र कान्हाराम बैरवा का कच्चा मकान ढह गया। मकान ढहने से घर में रखा सामान दब गया। पीड़ित मंजी बैरवा ने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे सामान को निकालने का प्रयास किया।

न्यायके लिए भटक रही है
गुन्सी| गांवगुन्सी की मालियों की ढाणी के पास मंगलवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस के मेल नर्स हेमराज ने बताया कि मंगलवार रात दुर्घटना में टोंक निवासी बाबूलाल पुत्र देवीलाल राव गुन्सी निवासी मूलचंद पुत्र कपूरचंद सैनी घायल हो गए। दोनों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां से मूलचंद को जयपुर रेफर कर दिया।

1लाख 24 हजार का जुर्माना वसूला : निवाई| वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बुधवार को दो किराना व्यापारियों से 1 लाख 24 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। कनिष्ठ वाणिज्य कर अधिकारी विनोद खंगार ने बताया कि सहायक वाणिज्यिककर अधिकारी रघुवीर गोस्वामी के नेतृत्व में दो किराना व्यापारियों की दुकानों पर सर्वे की कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों व्यापारियों से मौके पर एक लाख 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

डॉक्टरको वापस नहीं लगाया तो रास्ता जाम करेंगे

टोंक| पचालाराजकीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर को सआदत अस्पताल टोंक में प्रतिनियुक्ति पर लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देकर डॉक्टर को वापस नियुक्त करने की मांग की है। तीन दिन में नियुक्ति नहीं होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी कर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी है। नंदकिशोर साहू, शिवशंकर मीणा, हनुमान मीणा, रामकरण, रामदयाल, बहादुर सिंह, जयराम, दामोदर आदि ने ज्ञापन में कहा है कि पचाला पीएचसी पर नियुक्त डॉक्टर को करीब 20 दिन से सआदत अस्पताल टोंक में लगा रखा है। इस कारण यहां के मरीजों को टोंक या सवाई माधोपुर जाना पड़ रहा है।

बाघपुरा रोड का औचक निरीक्षण

दो पक्षों में विवाद, आठ चोटिल

दो बाइकें भिड़ीं, दो जख्मी

न्यूज़ इनबॉक्स