पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट जोजफ कॉलेज में मनाई विश्वकर्मा जयंती

सेंट जोजफ कॉलेज में मनाई विश्वकर्मा जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| सेंटजोजफ कॉलेज फॉर टेक्निकल एज्यूकेशन एवं सेंट जोजफ प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक गोरधन हिरोनी, प्राचार्य, स्टॉफ छात्र-छात्राओं ने मशीनरी उपकरणों की पूजा अर्चना की।

निदेशक हिरोनी प्रधानाचार्य रिजवान अहमद ने विश्व कर्ता दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के सिविल इंजीनियर व्याख्याता अबीर सिद्दकी, मैकेनिकल इंजीनियर व्याख्याता अंकित जैन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर व्याख्याता लड्डूलाल मीणा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर व्याख्याता ज्ञानचंद बैरवा, कंप्यूटर इंजीनियर व्याख्याता अरविंद जांगिड़ सहित अन्य व्याख्याताओं ने आवश्यक जानकारी दी।

निवाई|बुधवारको सेवानंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई जयंती का शुभारंभ शुभारंभ सेवानंद एज्युकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ. आर एस अधाणा ने भगवान विश्वकर्मा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर औजारों की पूजा भी की गई तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया