- Hindi News
- निवाई | अग्रवालधर्मशाला में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर
निवाई | अग्रवालधर्मशाला में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर
निवाई | अग्रवालधर्मशाला में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। समाज के मंत्री मोहनलाल चवरियां ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व सचेतक महावीरप्रसाद जैन ने किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस शर्मा डॉ. सिद्धेश गर्ग ने 410 मरीजों की जांच की। जांच के दौरान 72 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। गुरुवार की सुबह अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
शिविर में 410 नेत्र मरीजों की जांच, ऑपरेशन आज