कृषि अनुदानों की दी जानकारी
मोर| किसानसेवा केंद्र रिंडल्यारामपुरा में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसानों को खरीफ की पैदावार को बढ़ाने तथा कीटनाशक व्याधियों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा रबी फसल बुआई पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृषि सहायक अधिकारी प्रहलाद कुम्हार ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी तथा कृषि अनुदानों के बारे में बताया गया।
उन्होंने किसानों को मिट्टी परीक्षण के साथ-साथ प्रमाणित बीज तथा खाद के प्रयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर शिवराम जाट, शंकरलाल जाट, पन्नालाल जाट, सीताराम, रामलाल, महावीर प्रसाद, जगदीश, नारायण जाट आदि किसान उपस्थित थे।
हतौनासे निवाई खाटू श्याम मंदिर पहुंची पदयात्रा
सिरस| बुधवारकी सुबह गांव हतौना से खाटू श्याम मंदिर निवाई के लिए पदयात्रा रवाना हुई। गांव में स्थित रघुनाथजी के मंदिर से ध्वज पूजन के बाद पदयात्री जुलूस के रूप में रवाना हुए। पदयात्रा जुलूस में खाटू श्याम बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। शाम को पदयात्रा श्याम मंदिर पहुंची जहां पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पदयात्रियों का स्वागत किया पदयात्रियों ने मंदिर के शिखर पर ध्वज अर्पण किया। पदयात्रा में मोहनलाल गुप्ता, मनोज जैन सहित अनेक पदयात्री शामिल थे।