- Hindi News
- अतिक्रमण की नीयत से डाले गए पत्थरों को किया जब्त
अतिक्रमण की नीयत से डाले गए पत्थरों को किया जब्त
तहसीलक्षेत्र में चरागाह सिवायचक भूमि अतिक्रमण करने की नियत से डाले गए पत्थरों बजरी सहित अन्य निर्माण सामग्री को जब्त करने का राजस्व विभाग ने अभियान चला रखा है। जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार गजेंद्र गोयल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में लोगों ने चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने के लिए कई जगह पत्थर डाल रखे थे।
बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने खणदेवत रोड, नला रोड, ललवाडी रोड, चैनपुरा फाटक, रिलायंस पेट्रोलपंप के पास सहित अनेक स्थानों से पत्थरों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन से कार्यवाही की जा रही है लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही करने में कस्बा पटवारी प्रथम रामफूल चौधरी, कस्बा पटवारी द्वितीय गिर्राज मीणा चैनपुरा पटवारी राजकुमार शर्मा शामिल थे।
मुन्नवरजिला उपाध्यक्ष
टोंक| राजस्थानपंचायतीराज कर्मचारी संघ के के जिला अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने जिला उपाध्यक्ष पद पर रा.उ.प्रा श्री गोपालपुरा में कार्यरत शिक्षक मुन्नवर शाह को नियुक्त किया है।