पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज के विद्यार्थियों को दी विदाई

कॉलेज के विद्यार्थियों को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी | कस्बेके महर्षि कश्यप महाविद्यालय में बुधवार को विदाई समारोह हुआ। जिसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्रा निशा मेहरा, प्रतीक्षा उपाध्याय ने सरस्वती वंदना से विदाई समारोह की शुरूआत की। प्रतीक्षा उपाध्याय, दीपा शर्मा ने पैरों में बंधन है गीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम झंवर, सुशील बज, किसान नेता रामचंद्र काका, जीएसएस अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा, कॅालेज निदेशक नरेंद्र मेहरा, प्राचार्य शकुंतला जैन सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

जंगलीजानवर के हमले से गाय मरी

निवाई | सोमवारकी रात अज्ञात जंगली जानवर ने एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया। लालचन्द सैनी ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात जंगली जानवर ने बावडी बालाजी मंदिर के समीप आनंदीलाल माली के बाड़े में गाय बंधी हुई थी। अज्ञात जंगली जानवर ने देर रात को गाय पर हमला कर दिया और उसके चारों थनों को काट ले गया। रात को ही गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवारजनों को मंगलवार की सुबह लगी। जंगली जानवर द्वारा गाय पर हमला करने की जानकारी मिलने से लोगों में भय व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...