पटवार भवन क्षतिग्रस्त
पटवार भवन क्षतिग्रस्त
झिलाय/ निवाई |पटवार हल्का झिलाय में बना हुआ पटवार भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है जिसके चलते पटवारी पटवार भवन में नहीं बैठता है। हल्का पटवारी श्रीकृष्ण मीणा पटवार हल्का झिलाय में कार्यरत है उनके पास दो पटवार मंडलों का कार्यभार है। पटवार हल्का झिलाय प्रथम झिलाय द्वितीय का कार्यभार है। तहसील क्षेत्र में स्थित पटवार भवनों पर सूचना बोर्ड तो लगे हुए है ।पटवारी मुख्यालय पर नहीं रहने की सूचना लिखकर नहीं जाते है। जिससे कार्य के लिए आने वाले कृषकों को परेशानी उठानी पड़ती है।