शिविर में श्रमिकों को दी जानकारियां
निवाई| गांवसकतपुरा में केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड जयपुर के सहयोग से नेहरू नवयुवक मंडल चिकाना के तत्वावधान में दो दिवसीय शिविर लगा। शिविर में श्रमिकों को बचत बीमा, स्वास्थ्य चर्चा, टीकाकरण, मनरेगा, पंचायतीराज सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में अजयकुमार दीक्षित, मुन्नालाल राव ने श्रमिकों को विभिन्न उपयोगी जानकारियां दी। सचिव शंकरलाल सैनी ने बताया कि शिविर में 40 महिला श्रमिकों ने भाग लिया।
समाजसेवीपूर्व पार्षद अत्तू मियां का निधन
टोंक|समाजसेवीएवंपूर्व पार्षद अब्दुल लतीफ उर्फ अत्तू मियां का मंगलवार को देहांत हो गया। वो करीब 85 साल के थे। अत्तू मियां प्रमुख समाजसेवी होने के साथ ही टोंक नगर पालिका एवं नगर परिषद में पार्षद के रुप में भी चुने गए थे। सभी वर्गों में उनकी अच्छी छवि थी।उनके जनाजे में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अवैधखनन के खिलाफ संयुक्त अभियान
उनियारा|एसडीएमसुभाषचंद शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को खनन, वन विभाग पुलिस विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान बजरी एवं पत्थर से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। एसडीएम, खनिज विभाग के इंस्पेक्टर रमेश पांडे, वन विभाग के रेंजर बाबूलाल मीणा, खनिज विभाग के सीआई, नगरफोर्ट थानाधिकारी जगनलाल मीणा, बनेठा थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा कर्मियों के दल ने फूलेता, बिणजारी दर्रा, भोजपुरा, बिलासपुर, ककोड़, ढिकोलिया,सूंथड़ा, बनेठा आदि जगहों पर कार्रवाई की।
एडीएमसीडिंग कार्यक्रम में पहुंचे
पीपलू|कार्यालयग्रामपंचायत नानेर में बुधवार को भामाशाह सीडिंग कार्यक्रम सरपंच रीना खटीक की अध्यक्षता में हुआ। शिविर का एडीएम लोकेश कुमार गौतम ने जायजा लिया तथा भामाशाह योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। पंचायत प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि शिविर में आधार 15, नरेगा सीडिंग 5, छात्रवृत्ति 56, पालनहार 15, जननी सुरक्षा 1, राशन कार्ड सीडिंग 50 का कार्य हुआ। इस अवसर पर पीपलू एसडीएम बृजमोहन नोगिया भी उपस्थित थे।
नरसीमीणा प्रदेश उपाध्यक्ष बने
टोंक|नेशनलकांग्रेसब्रिगेड राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग ने संगठन को मजबूती देने के लिए नरसी मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
छात्राओंको स्कूटी वितरण आज
टोंक|राजकीय स्नातकोत्तरमहाविद्यालय में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे श्री देवनारायण योजना एवं मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम होगा। प्राचार्य डॉ. निशा भट्ट तैलंग ने बताया कि विधायक अजीत सिंह मेहता, प्रधान जगदीश गुर्जर छात्राओं को स्कूटी वितरण करेंगे।
पलाईमें पागल कुत्तों का खौफ
उनियारा|क्षेत्र केपलाई गांव में दो पागल कुत्तों ने 10 व्यक्तियों सहित कई जानवरों को काट लिया। इनके आतंक से गांव में भय बना हुआ है। मनीष सैनी, सत्यनारायण मीणा, गोलू धाकड़, सलीम खा आदि ने बताया कि पागल कुत्ते राहगीरों को काट रहे हैं। घायलों को उनियारा नैनवां अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है गाय भैंस के बछड़ों सहित अन्य पशुओं को भी काट चुके हैं। डर के मारे बच्चों को अकेले नहीं जाने दिया जा रहा है। पंचायत को जानकारी होने के बावजूद भी पागल कुतों का नहीं पकड़ा जा रहा है।
तेलीसमाज का विवाह सम्मेलन कल
देवली|राठौरतेलियानसमाज द्वारा 12 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन मे 32 जोड़ों का नामांकन हो चुका है।सम्मेलन मे कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा सहित करीब 12 जिलों से 32 जोड़े 12 फरवरी को परिणय सूत्र मे बंधेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन मे करीब 5 हजार लोगो के शामिल होने की आशा है। सम्मेलन मे 11 फरवरी को सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा मन्दिर प्रांगण से निकाली जाएगी जो सामूहिक विवाह स्थल दशहरा मैदान मे जाकर पहुंचेगी। वही 12 फरवरी को सुबह सामूहिक वर निकासी निकाली जाएगी ओर 12 बजे सभी सामूहिक जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। शहर को होर्डिंग से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है
अन्नप्राशनकी हुई रस्म
पीपलू|बीजलपुरा मेंआंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह के शिशुओं की अन्नप्राशन की रस्म हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु कंवर ने बताया कि शिशुओं की माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायिका, सहयोगिनी, साथिन आदि उपस्थित थी।
पं.दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि आज
टोंक|भाजपाशहरमंडल मीडिया प्रभारी शैलेष शेखावत ने बताया कि भाजपा शहर देहात मंडल की ओर से गुरूवार दोपहर 1 बजे खेल स्टेडियम के पास स्थित होटल सुकून में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
राहुलजिला वरिष्ठ महामंत्री मनोनीत
टोंक|माली (सैनी)समाज युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी ने वरिष्ठ महामंत्री पद पर राहुल सैनी को मनोनीत किया है।
छात्राओंने सीखा जूडो-कराटे
पीपलू|कस्बेकेराजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में आत्म रक्षा के लिए दक्ष-प्रशिक्षक ने बालिकाओं को जुडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाध्यापिका मनीषा मीणा ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान परियोजना समन्वयक के निर्देशानुसार विद्यालय में दक्ष प्रशिक्षिका नोमाना अख्तर एवं शारीरिक शिक्षक अनिता शर्मा ने दस दिवसीय प्रशिक्षण में बालिकाओं को पंच, किक, नेक थ्रो, हिप थ्रो, बाल पकडऩे का बचाव, कमर पकड़ने का बचाव, योग क्रियाओं से कमजोर अंग का विकास, ताकतवर तकनीकी की जानकारी सहित कई क्रियाएं सिखा रही है
पीपलू. राबामाविमें जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं।