पायलट को याद किया
निवाई| बुधवार को झिलाय रोड स्थित गुर्जर छात्रावास में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन की अध्यक्षता में स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर युवा नेता प्रशांत बैरवा ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसानों के सच्चे हितैषी थे और अपने राजनीति काल में उन्होंने किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिया। शहर अध्यक्ष जैन ने कहा कि राजेश पायलट द्वारा दिखाए गए रास्ते पर सभी कांग्रेसजनों को चलना चाहिए। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं स्व. पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। किसान नेता श्रीराम चौधरी, विमल जौंला, पवन जैन, महेन्द्र कसाणा, सीताराम सैनी, प्रवीण माणु , श्योजीराम गुर्जर, कजोड़ मणगस, नरेश बैरवा रामप्रसाद परिड़वाल, मूलचंद सैनी, राजेश खटाणा एवं देवनारायण भडाणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
गुर्जरसमाज ने मनाई पायलट की जयंती
टोंक|देवनारायणवीरगुर्जर छात्रावास में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से बुधवार को राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। इसमें रामसिंह मुकुल, जगदीश गुर्जर, देवकरण गुर्जर, रामलाल संडिला, रामदेव गुर्जर, हरिभजन गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, राजेश गुर्जर, राधाकिशन गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, शैलेष गुर्जर, विक्रम गुर्जर, रामभजन गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, राजाराम गुर्जर, सुरज्ञान गुर्जर, नादान फागणा, संपत महुआ, कालू काबरा, हंसराज गुंजल, धारासिंह गुर्जर, मोहर सिंह चेताणी आदि ने पायलट की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक संगठक दुर्गालाल गुर्जर, विनोद पटवा, हेमराज धाभाई, चेतन शर्मा, रईस बालीथल, छोटू लाल मीणा, सुशील कुर्मी, हेमराज ककोड़, अशोक शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भी राजेश पायलट को पुष्पांजली अर्पित कर याद किया।
निवाई. राजेशपायलट की जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।