कार मोटरसाइकिल भिड़ी, दो की मौत
टोंक-देवलीराजमार्ग पर बुधवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि जूनिया गांव निवासी विनोद (19 पुत्र) बद्री लाल नाथ देई (बूंदी) के भजनेरी गांव निवासी नेहनू लाल (12) पुत्र शिवपाल नाथ बाइक पर राजमहल जा रहे थे। संथली के पास कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नेहनु जूनिया गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
ट्रकने एक को कुचला
निवाई | गांवडाड़ीकला के पास ट्रक मोटरसाइकिल भिंड़त में एक जने की मौत हो गई। बरोनी पुलिस ने बताया कि नैनवा निवासी लादू पुत्र मन भरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीपलू बैठक में जा रहा था। इसी दौरान डाड़ीकला के पास मोटरसाइकिल ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिससे लादू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का सआदत अस्पताल टोंक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के हाल बेहाल थे। वे विलाप कर रहे थे।
अलीगढ़मार्ग पर दुर्घटना में एक की मौत, एक जख्मी
सोप | अलीगढ़मार्ग पर मंगलवार को पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई बाइक सवार घायल हो गया। हेडकांस्टेबल जगदीश नारायण गुर्जर ने बताया कि कस्बे के रहने वाला मनफूल पुत्र रामरतन गुर्जर मंगलवा रात खेत पर रखवाली करने जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास एक बाइक ने उसके टक्कर मार दी। इससे मनफूल बाइक चालक उनियारा निवासी तुलसीराम बैरवा घायल हो गए। घायलों को 108 से अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से मनफूल को सवाई माधोपुर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
सोप. अलीगढ़मार्ग पर हुए हादसे के बाद मौके पर जमा लोग।