कलेक्टर ने पलेई में जनसमस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश
निवाई| गांवपलेई में जिला कलेक्टर डॉ.रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ जिला कलेक्टर ने पलेई ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में जन सुनवाई के तहत ग्रामवासियों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी ग्रामवासियों से अपने घरों में शौचालयों का निर्माण करवाने का आग्रह किया। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को बताया कि ग्राम पंचायत में नरेगा के सात काम चल रहें है लेकिन ग्राम पलेई में एक भी कार्य नहीं चल रहा है। इस पर जिला कलेक्टर ने ग्राम सचिव को ग्राम पलेई में नरेगा कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए जन सुनवाई के प्रारंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी जन सुनवाई के बाद जिला कलेक्टर ने ग्राम वनस्थली में स्वयं द्वारा गोद लिए गए आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के वाचनालय, कंप्यूटर कक्ष,प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और प्राचार्य को आदर्श विद्यालय के पैरामीटर के अनुसार विद्यालय विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में रंग-रोगन ,पौधारोपण करने खेल मैदान को विकसित करने के निर्देश दिए जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला पर्यवेक्षकों को संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए उन्होंने विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी केन्द्र के आसपास भूमि को समतल करवाने एवं सफाई करने के निर्देश भी दिए