घरों के बाहर गाडि़यों से तेल चोरी की घटनाएं बढ़ी
निवाई | सोमवारकी रात इन्द्रा काॅलोनी में घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों से शरारती तत्व पेट्रोल निकाल ले गए, जिससे वाहन चालकों में रोष व्याप्त है। काॅलोनीवासी रविन्द्र पारीक निलेश टेलर ने बताया कि इन्द्रा कालोनी की गली 3 में वाहन मालिक रामचन्द्र सिन्धी, गणेश सोनी, जितेन्द्र जैन अपने वाहनों को घर के बाहर खडा रखते हैं। सोमवार की रात शरारती तत्व खडी गाडियों में से पेट्रोल चुरा ले गए। गाडि़यों से पेट्रोल चोरी होने की जानकारी वाहन मालिकों को मंगलवार सुबह लगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार गाडि़यों से पेट्रोल चुराने की घटना हो चुकी है। इसी तरह भगतसिंह काॅलोनी में भी ऐसी घटनाएं हो रही है। चोरियों की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से कॉलोनिवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।