वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
प्रदेशके टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बांरा, चित्तौडगढ़, सवाईमाधोपुर बूंदी तथा हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल हैदराबाद से वाहन चुराकर पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश तथा दिल्ली की मायापुरी में औने-पौने दामों में दलालों के माध्यम से बेचते थे।
कहां-क्याचोरी
डम्पर,मिनी ट्रक बोलेरो गाड़ियों को चुराने में विशेष रूचि रखते थे। चोरों ने टोंक से एक डम्पर एक मिनी ट्रक, मेहन्दवास क्षेत्र से मिनी ट्रक, देवली से एक डम्पर, बांरा से एक डम्पर, बोलेरो, मिनी ट्रक तथा कोटा से एक डम्पर चुराया था।
भास्कर न्यूज | निवाई
पुलिसकी विशेष टीम ने अंतर्राष्ट्रीय वाहन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से वाहन चोरी की वारदातें करना कबूला है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरों की वारदातों पर अंकुश लगाने गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन ने निवाई पुलिस वृत्ताधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना अधिकारी रामअवतार सिंह ताखर, उप निरीक्षक राजपालसिंह, सहायक उप निरीक्षक औंकार प्रसाद, हेड कानि. विक्रमसिंह, बालूराम, कानि. प्रेम चन्द, जीत पाल, जितेन्द्र, गजेंद्र, सुरेश तुलसीराम पुलिस टीम गठित की थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय गिरोह में शामिल बदमाशों को हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गाजियाबाद नोएडा से बरामद करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी रामअवतार सिंह ताखर ने बताया कि टीम ने कोशिकला जिला मथुरा उत्तरप्रदेश निवासी कुंवर सिंह उर्फ कुंवरपाल पुत्र श्री चन्द चौधरी, सहापुर नांगली जिला नूह मेवात हरियाणा निवासी कमल हसन उर्फ कमालू उर्फ आरिफ खान पुत्र खलील मुसलमान, बूल थाना देहाती चांदपुर जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश निवासी फहीम पुत्र बाबू खा, निजवारा थाना खेरा जिला जमुई बिहार निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र बेटेश्वरप्रसाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने डम्पर हाईवा, ट्रक, बोलेरो, मोटरसाइकिल चुराने की कई वरदात करना स्वीकारा है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद से स्वयं की सेंटरों कार में आते थे और वाहनों को चुराकर दिल्ली ले जाकर दलालों के माध्यम से बेच देते थे। आरोपियों ने 24 नवम्बर को शहर की दीनदयाल काॅलोनी से एक डम्पर 28 नवम्बर को पहाड़ी चुंगी नाका से दो डम्पर चुराना स्वीकारा है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी टोंक क्षेत्र से चोरी किए हुए वाहनों को निवाई, कौथून, लालसोट, दौसा-अलवर होते हुए दिल्ली ले जाते थे। इसी प्रकार कोटा-बांरा क्षेत्र से चोरी किए वाहनों को केशवरायपाटन, लालसोट-दौसा होते हुए दिल्ली ले जाकर बेचते थे।
वाहनचोरों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी
^वाहनचोरों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। अलग से टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा, जिससे बदमाश पुलिस गिरफ्त में सके तथा वाहन चोरी पर अंकुश लग सके। प्रीतिजैन, एसपी, टोंक
निवाई. पुलिसगिरफ्त में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाश। इन्होंने प्रदेश के अलावा देश में वारदातों को अंजाम दिया है।