पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरसों की फसल का लिया जायजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| सहायककृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने बुधवार को झिलाय, सीन्दरा, बड़ौदिया, भंवर सागर, लक्ष्मीपुरा, मंडालिया सकतपुरा के गांवों का दौरा कर सरसों की फसल का जायजा लिया। सहायक अधिकारी गुर्जर ने बताया कि सरसों में अगेती फसल में तो मोयले का प्रकोप अधिक नहीं है परन्तु पछेती बुवाई वाली सरसों में मोयले का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर से अधिक पाये जाने पर विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार मिथाइल डिमेंटॉन 25 ई.सी. 1 लीटर या डाईमिथोएट 30 ई.सी. 1 लीटर प्रति हैक्टर की दर से आवश्यक पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे। यदि भुरकाव करना तो तो कार्बेरिल 5 प्रतिशत चूर्ण या मैलाथियान 5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलो प्रति हैक्टर की दर से सुबह या शाम को भुरकाव करे। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल बैरवा ने पौधे संरक्षण के उपाय बताए।

निवाई. लक्ष्मीपुरामें सरसों की फसल का अवलोकन करते कृषि अधिकारी।

खबरें और भी हैं...