छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के गुर
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षक प्रेम चौधरी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है। प्रधानाचार्या मंजू मीणा ने बताया कि शिविर में 105 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सोवर पंचाभ्यास, जोगिंग, अपरोलिंग अकेमी, जूडो, रेलिंग, अपरपंच, स्टेचिंग, प्राणायाम, अपरनिडल सहित अनेक अभ्यास करवाए गए। इस अवसर पर विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका संतोष आर्य भी शिविर में सहयोग कर रही है।
आपदाप्रबंधन के गुर सिखाए
उनियारा|राजकीयसरदारउच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित खेल स्टेडियम परिसर में छठी बटालियन की टीम ने स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। उपनिरीक्षक अशोक कुमार सहित टीम के सदस्यों ने प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, सुनामी, चक्रवात, भूस्खलन, रेल दुर्घटना, सड़क दुर्घटना से होने वाली हानि को कम करने बचाव, राहत कार्यों के उपाय बताए। कुत्तों का भौंकना, बिलों से बड़ी संख्या में चीटियों का निकलना , सांप का एक साथ निकलने आदि से भूकंप का अनुमान लगाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से घर से बाहर खुले मैदान में जाने की जानकारी दी।
पानी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकालकर या सर्पदंश पीड़ित को प्राथमिक उपचार देने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार डीपी गर्ग, महाविद्यालय के व्याख्याता धर्मेंद्र चाहर सहित स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
आपदाओंसे बचाव के उपाय बताए
दूनी|छठीबटालियनराष्ट्रीय आपदा मोचन बल गांधीनगर गुजरात गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मानव निर्मित अथवा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली हानि को कम करने एवं बचाव राहत कार्यो के लिए उपाय बताए। टीम कमांडर अशोक कुमार ने बताया कि बटालियन के नेतृत्व में 18 टीमें कार्य कर रही है। जो कभी भी आपदाओं से होने वाले जानमाल की क्षति को कम करने एवं बचाव राहत कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस बटालियन का कार्य क्षेत्र गुजरात राजस्थान है। इस टीम द्वारा चरणबद्व कार्यक्रम के अनुसार सरकारी विद्यालयों में जाकर आम जनता को आपदा पूर्व एवं बाद में बचाव संबधी जानकारियों से अवगत कराया जाता है। बुधवार को कस्बे के राउमावि में बल द्वारा प्राकृतिक आपदाए जैसे भुकंप, सुनामी, चक्रवात, भुस्खलन एवं रेल दुर्घटना से होने वाली प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बचाव की जानकारिया दी।
दूनी. राष्ट्रीयआपदा मोचन बल की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव राहत के उपाय बताते हुए।
निवाई . विद्यालयमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते प्रशिक्षक