गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आज
दूनी|ब्लाॅक कीबेटियों को गार्गी पुरस्कार प्रियदर्शिनी पुरस्कार आज शुक्रवार को सरोली मोड स्थित महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रधान शकुंतला वर्मा, राज्य सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत,भाजपा देहात अध्यक्ष बनवारी जाट बेटियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। पुरस्कार वितरण में देवली की शिल्पी जैन खुशी टाक को प्रियदर्शिनी 133 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दूनी प्रधानाचार्य महावीर शर्मा, शिव महाविद्यालय के निदेशक शिवजी लाल चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार में 10 वी कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को तीन हजार का पहला चेक अगले वर्ष फिर तीन हजार रुपए का चैक दिया जाएगा। वही 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली छात्रा को पांच हजार का चैक 12 फरवरी को दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।
हेल्थगाइडों की बैठक 15 को
टोडारायसिंह|प्राथमिकस्वास्थ्यकेन्द्र मांदोलाई के सभी हेल्थ गाइडों की बैठक मोर चामुण्डा माता मंदिर में 15 फरवरी को सुबह 10 बजे रखी गई है। जिसमें सभी हेल्थ गाइडों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह जानकारी हेल्थ गाइड यूनियन अध्यक्ष रविशंकर पारीक ने दी।
पाटीदारसमाज का विवाह सम्मेलन आज
टोडारायसिंह|कल्याणपुराकुर्मियानगांव में 12 फरवरी को षष्टम पाटीदार सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के राजेन्द्र पाटीदार की अध्यक्षता में तथा विधायक कन्हैयालाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। इसमें 13 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधेंगे।
ताश-पत्तीखेलते तीन गिरफ्तार
टोंक|मेहंदवासथानापुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर ताश पत्ती खेलते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है।हैडकांस्टेबल देवराज सिंह ने बताया कि नगरफोर्ट निवासी लक्ष्मीनारायण कीर, लक्ष्मीपुरा निवासी गोपीलाल धाकड़, बुद्धिप्रकाश धाकड़, रामलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश पत्ती 315 रुपए जब्त किए है।
राजस्थानशिक्षक संघ की बैठक
निवाई|राजस्थानशिक्षकसंघ राष्ट्रीय की बैठक उप सभा अध्यक्ष नवलसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष देवराजसिंह ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने हेतु प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। मंत्री सुवालाल मीणा ने बताया कि बैठक के दौरान कार्यकारिणी के रिक्त चल रहे पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त मंत्री मनोज जैन, संगठन मंत्री उत्तमप्रकाश गौतम रमेश घायल, प्रवक्ता सूरजमल बैरवा, प्रचार मंत्री भंवरसिंह वित्त संयोजक शिवराज चौहान को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार प्रधानाचार्य पद पर हेमंत बैरवा, प्राध्यापक पद पर रामराज मीणा, अध्यापक पद पर पप्पूलाल मीणा, संजय पाराशर रतन खटीक, संस्कृत शिक्षक पद पर राम लखन गुर्जर, प्रयोग शाला सहायक मुकेश चौधरी, पुस्तकालय अध्यक्ष पदमचंद्र स्वामी, निजी शिक्षण संस्थान पद पर सुरेश पारीक, सेवा निवृत शिक्षक पद पर शिवप्रताप चौहान को मनोनीत किया है।
प्रशांतबैरवा बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव
निवाई|कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायटल द्वारा युवा नेता प्रशांत बैरवा को कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया।
अकबरखान प्रदेश महासचिव मनोनीत
टोंक|लोकजनशक्तिपार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने प्रदेश महासचिव पद पर अकबर खान को मनोनित कर पार्टी हित कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए है।
सखी-सहेलीका बसंत पंचमी पर्व आज
टोंक|खंड़ेलवालसखी-सहेलीसंगठन की रेखा खूंटेटा ने बताया कि संगठन की ओर से शुक्रवार सुबह 9 बजे सीताराम मंदिर में बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा।