पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े चार फुट की शकरकंद चर्चा में

साढ़े चार फुट की शकरकंद चर्चा में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढ़े चार फुट की शकरकंद चर्चा में

उनियारा| गलवाबांध की जमीन में एक किसान के खेत में उगी साढ़े चार साढ़े तीन फुट की शकरकंद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वार्ड 7 उनियारा निवासी किशन कीर ने तीन माह पहले गलवा बांध के पेटे में स्थित आधा बीघा खेत में शकरकंद के बीज बोए थे। अब उसने शकरकंद निकाले तो एक शकरकंद करीब साढ़े चार फीट दूसरी साढ़े तीन फीट लंबी निकली। किसान ने बताया कि शकरकंद की खेती करने के दौरान देशी खाद का उपयोग किया था। उनियारा सहायक कृषि अधिकारी नारायणलाल जांगिड़ का कहना है कि यदि जमीन उपजाऊ अच्छी मिल जाए तथा समय पर सही खाद देते रहे तो शंकर कंद लंबी हो जाती है।

यज्ञसमिति की कार्यकारिणी गठित

उनियारा| यज्ञसमिति संचालन के लिए बुधवार को बैजनाथ महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामस्वरूप धाकड़ को अध्यक्ष, सरपंच रामेश्वर चांगल कोषाध्यक्ष, राकेश जांगिड़ उप कोषाध्यक्ष, मुकेश मीना मंत्री, उपसरपंच रामजीलाल गुर्जर महामंत्री, धर्मराज धाकड़ व्यवस्थापक, धन्नालाल माली संरक्षक, राम सहायक गुर्जर सचिव, रामकिशन धाकड़ उपसचिव, हनुमान दास वैष्णव यज्ञ सेवक, रामफूल गुर्जर सहसंगठन, कमलेश सैनी उपकोषाधिकारी लादू गुर्जर को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य सहित 26 जनों को सदस्य मनोनीत किया गया है।

बिजलीकेबल के कारण अटका नाले का निर्माण, आवागमन में हो रही है परेशानी

टोंक| कंकालीमाता मंदिर के सामने नाला निर्माण पूरा नहीं होने के कारण कई दिनों से लोगों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम की केबल कट जाने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत ठेकेदार ने बिजली निगम को भी कर दी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने तथा केबल का कार्य पूरा नहीं होने के कारण नाला नहीं बन पा रहा है। लोगों को आने जाने में खासी परेशानी हो रही है। उक्त मार्ग घंटाघर से रोडवेज बस स्टेण्ड, कृषि उपज मंडी,स्टेडियम, सीता वाटिका सहित अन्य कालोनी में जाने के लिए लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड रहा है। कई लोगों ने बताया कि करीब आठ दिन से अधिक समय हो जाने के बावजूद नाला निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियों को लेकर रोष भी जताया है। लोगों ने शीघ्र ही नाला निर्माण कार्य पूरा किए जाने पर भी जोर दिया है।

आमजनकी भागीदारी से सफल होगा जल स्वावलंबन अभियान

टोंक| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान आमजन की भागीदारी से सफल होगा। अभियान के तहत व्यापारी वर्ग, शैक्षिक संस्थान, ग्राम सेवक संघ इस कार्य में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कलक्टर डॉ.रेखा गुप्ता ने बताया कि राजस्थान ग्राम संघ के जिलाध्यक्ष आशाराम मीना ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 7 लाख रुपए का सहयोग प्रदान करने पर सहमति दी हैं। जिसमें हाड़ी कला में मिनी परकोलेशन टेंक (नाडी) निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि दे दी गई हैं। कलक्टर ने बताया कि इसी तरह व्यापारी वर्ग में मंगल प्रोटीन्स प्राईवेट लिमिटेड बरोनी के अनिल कुमार जैन ने 20 हजार रुपए, निवाई के एस.जी.जी. सीमेंट प्रोडक्ट प्राईवेट लिमिटेड के ओ.पी. गुप्ता,स्पून पाइप मेन्यूफेक्चरिंग वर्कर्स के विपिन गुप्ता,भारद्वाज ऑयल इंडस्ट्रीज के सुरेश गुप्ता ने 10-10 हजार रुपए, निवाई के शान बोर्डस प्राइवेट लिमिटेड के अब्दुल हकीम कागजी ने 20 हजार रुपए, शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के अनिल शर्मा ने 5 हजार रुपए एवं टोंक के मिथलेश गर्ग टेंट हाउस ने 5 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की हैं। कलक्टर ने बताया कि वनस्थली विद्यापीठ की और से वनस्थली ग्राम एवं आस पास के ग्रामों में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में श्रम,सामग्री,राशि के तहत सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया हैं।

खबरें और भी हैं...