शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी से मिला
निवाई| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लल्लूराम मीणा से वार्ता की। तहसील अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के टी.ए., मेडिकल 9, 18, 27 वर्ष के चयनित वेतनमान के वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर ब्लाक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की। प्रतिनिधि मंडल ने जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 15 से कम है उन विद्यालयों से हटाए जाने वाले शिक्षकों को नोडल के निकटतम स्थान पर लगाने की मांग की। प्रदेश संरक्षक सयैद मेहमूद शाह, जिलाध्यक्ष जशवंतसिंह नरूका, प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजावत जितेन्द्र चौधरी शामिल थे। इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक श्याम वाटिका तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने प्रदेश महासमिति का वार्षिक अधिवेशन मई माह में निवाई में आयोजित करने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अधिवेशन के आयोजन हेतु तहसील अध्यक्ष जाट को संयोजक धनसिंह कन्हैयालाल को सह संयोजक तथा शिवराज शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने बताया किअधिवेशन में प्रदेश महासमिति के चुनाव सम्पन्न होंगे बैठक में जिला सभाध्यक्ष नारायण लाल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह, रमेश मीणा, मंत्री हनुमानप्रसाद, संगठन मंत्री रामचरण शर्मा, तहसील सभाध्यक्ष सलीम खान, प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह नाथावत, तहसील उपाध्यक्ष नेहनूलाल गुर्जर, विनोद कुमार मीणा आदि थे।