नरेगा कार्यों का किया सामाजिक अंकेक्षण
निवाई / झिलाय| ग्रामपंचायत खंडवा में सरपंच प्रियंका गुर्जर की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण हुआ। दशरथसिंह चौहान ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण में श्योसिंहपुरा तालाब खुदाई कार्य, इंद्रा आवास, नाडी कार्य एवं जलग्रहण सहित नरेगा कार्योंं का अवलोकन किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के प्रभारी राधामोहन पारीक ने बताया कि नरेगा कार्यों के तहत इन्दिरा आवास, शौचालय सहित कच्चे पक्के निर्माण कार्यो का 6 सदस्य टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्याे का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर सचिव अमरसिंह नरूका, सहायक सचिव मांगीलाल खटीक, वार्ड पंच प्रदीप नायक सहित अंकेक्षण टीम के ब्लाॅक सदस्य थे।